बिहार

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का बिहार से होगा सफाया : विजय चौधरी

समस्तीपुर, 21 अगस्त : जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के वित मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दावा किया है कि बिहार में महागठबंधन के स्वरूप से स्पष्ट है कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) का प्रदेश से सफाया हो जायेगा।

श्री चौधरी रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में बनी महागठबंधन से भाजपा को अपने बुरे दिन नजर आने लगे है। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत महागठबंधन के अन्य घटक दलों ने संकल्प लिया है कि बिहार से भाजपा को उखाड़ फेकना है।

मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए भाजपा के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों का ढिंढोरा पीट रहे थे लेकिन अचानक 2 दिनों में क्या बात हो गई कि भाजपा के नेताओं को सब दागी नजर आने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से बाहर हो जाने की विकृत मानसिकता के कारण भाजपा मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के मानसिकता मे जंगलराज घुस चुका है। इसलिए भाजपा के नेता मुख्यमंत्री समेत महागठबंधन के मंत्रियों पर बेबुनियाद राग अलाप रहे है।

Related Articles

Back to top button