featureअन्य राज्यओडिशाबड़ी ख़बरें

ओडिशा में बाढ़ से पांच लाख लोग प्रभावितः जेना

भुवनेश्वर, 18 अगस्त : ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पी. के. जेना ने गुरुवार को यहां कहा कि बाढ़ से राज्य के 13 जिलों में 71 प्रखंडों के 2066 गांवों में करीब पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

मुख्य राज्य के सचिव एस सी महापात्र के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के बाद श्री जेना ने बताया कि 470 गांवों में 2,55,325 लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में 190 राहत केंद्रों में एक लाख लोगों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और 90,000 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और बढ़े क्षेत्र में पसरा फसल पानी में डूब गया है।
उन्होंने कहा कि महानदी का जलस्तर बुधवार से घट रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिलहाल हीराकुंड बांध के 28 स्लुइस गेट खोले गए हैं।

गुरुवार शाम 6 बजे हीराकुंड जलाशय में जलस्तर 623.60 फीट था। शाम 6 बजे 4.81,497 लाख क्यूसेक से अधिक हीराकुंड निकाला जा रहा था, जबकि 3,95,840 लाख क्यूसेक बांध में आ रहा था।

Related Articles

Back to top button