मध्य प्रदेश

शेरनी ने तीन शावकों को दिया जन्म

ग्वालियर, 01 नवंबर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में एक शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है।

शेरनी परी ने 30 अक्टूबर की रात तीन शावकों को जन्म दिया। मादा परी एवं नर जय द्वारा दूसरी बार शावकों को जन्म दिया गया है। शेर जय को साल 2012 में रायपुर के नंदनवन से और शेरनी परी को बिलासपुर के चिड़ियाघर से यहां लाया गया था।

चिड़ियाघर उपायुक्त डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि गांधी प्राणी उद्यान में शेर परिवार में वर्ष 2020 में भी परी ने तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनमें दो नर और एक मादा है। इसके बाद दोबारा शेर परिवार में तीन शावक पैदा हुए हैं।

वर्तमान में शेरनी परी और उसके तीनों शावक स्वस्थ प्रतीत हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button