भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 21 अक्टूबर)

नयी दिल्ली 20 अक्टूबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1296-अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।
1555-इंग्लैंड की संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने से मना किया।
1577-गुरू रामदास ने अमृतसर नगर की स्थापना की।
1727-रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।
1931-प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म।
1934-जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया।
1945-फ्रांस में महिलाओं को पहली बार वोट करने का अधिकार मिला।
1950-चीन ने तिब्बत पर अपना प्रभुत्व जमा लिया।
1951-भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।
1959-चीन और भारत की सेनाओं में भिडंत।
1990-दूरदर्शन ने दोपहर की हिंदी एवं अंग्रेजी समाचार ब्लूटेन सेवाएं आरंभ कीं।
1995-एल. के आडवानी चौथी बार निर्विरोध भाजपा के अध्यक्ष चुने गए।
1999-फिल्म निर्माता बी.आर चोपड़ा को दादासाहेब फालके पुरस्कार।
2007-भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल ने अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर पद पर अपनी जीत दर्ज की।
2008-भारत एवं पाकिस्तान के बीच 61 वर्ष बाद कारवाँ-ए-तिजास शुरू हुआ।
2012-सायना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम कर लिया।
2012-भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का निधन।

Related Articles

Back to top button