राजस्थान

पूनियां ने मोदी के मन की बात कार्यक्रम को राजसमंद के कुरज गांव में ग्रामवासियों के साथ सुना

राजसमंद 30 अक्टूबर : राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आज राजसमंद ज़िले के कुरज गांव में ग्रामवासियों के साथ में सुना।

इस मौके नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सांसद दिया कुमारी एवं सुभाष बहेडिया, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ एवं दीप्ति माहेश्वरी, ज़िला प्रमुख रतनी देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिराम रणवा, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिलाध्यक्ष मानसिंह बारेठ, जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान आदि ने भी श्री मोदी की मन की बात सुनी।

इससे पहले डा पूनियां राजसमंद के लोढियान गांव में रात्रि विश्राम किया और ज़िला प्रमुख के निवास पर किसानों एवं ग्रामीणों के साथ ग्राम चौपाल में हिस्सा लिया। उन्होंने सुबह कुरज गांव में खेल स्टेडियम का उद्घाटन भी किया।

Related Articles

Back to top button