राजस्थान

खरावड़ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने पर रेल यातायात प्रभावित

जयपुर 07 अगस्त : उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के खरावड़ स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल यातायात प्रभावित हुआ हैं।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 12482 श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा आज रोहतक तक संचालित की गई और इसे रोहतक -दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रखा गया।

इसी तरह गाड़ी संख्या 14732 बठिंडा-दिल्ली रेलसेवा रोहतक तक संचालित कर इसे रोहतक-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रखा गया। गाड़ी संख्या 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर रेलसेवा को रोहतक से संचालित की गई और यह दिल्ली-रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रही। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14731 दिल्ली-बठिंडा रेलसेवा भी प्रभावित हुई।

Related Articles

Back to top button