विश्व

अमेरिका नौसेना के जहाज ताइवान जलमार्ग से निकल रहे हैं

वाशिंगटन 28 अगस्त : अमेरिका नौसेना के दो जहाज ताइवान जलडमरुमध्य में अन्तरराष्ट्रीय जल को पार कर रहे हैं। अमेरिका प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पिलोसी की ताइवान यात्रा के बाद अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने के बाद यह पहला नौसैनिक अभियान है।

एजेंसी की रिपोर्ट में अमेरिका के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गयी।अधिकारियों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर शनिवार को बताया कि अमेरिकी नौसैनिक अभियान जिसमें चांसलरविले और एंटीएटम जहाज शामिल है अब तक जारी है।

Related Articles

Back to top button