भारत

स्टालिन ने आंध्रप्रदेश में ट्रेन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

चेन्नई, 29 अक्टूबर    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने रविवार देर रात आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में ट्रेन दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री स्टालिन ने कहा कि वह ट्रेन दुर्घटना से बहुत व्यथित हैं।

उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘जून 2023 में दुखद बालासोर ट्रेन दुर्घटना के कुछ ही महीनों बाद आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में ट्रेन दुर्घटना से बहुत व्यथित हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

उन्होंने कहा ‘बड़ी संख्या में भारतीय अपने आवागमन के लिए रेलवे पर निर्भर हैं, ऐसे में लगातार ऐसी घटनाएं देखना चिंताजनक है। केंद्र सरकार और रेलवे के लिए ट्रेन सुरक्षा उपायों का तत्काल पुनर्मूल्यांकन करना और उन्हें बढ़ाना जरूरी है, ताकि यात्रियों का विश्वास और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।’

Related Articles

Back to top button