मध्य प्रदेश

राहुल गांधी की यात्रा जैनाबाद से ट्रॉसपोर्ट नगर के लिए रवाना

बुरहानपुर, 23 नवंबर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज अपरान्ह साढ़े तीन बजे जैनाबाद फाटा स्थित सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल से अपने अगले पड़ाव ट्रॉसपोर्ट नगर के लिए रवाना हो गयी। पदयात्रा विराम देर शाम सात बजे यहीं पर होगा, इसके बाद इंजीनियरिंग काॅलेज झिरी में रात्रि विश्राम रहेगा।

श्री गांधी ने सुबह महाराष्ट्र के जलगांव जामोड़ से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में प्रवेश किया था। यहां से पदयात्रा लगभग आठ बजे अपने अगले पड़ाव जैनाबाद फाटा के लिए रवाना हुयी थी। लगभग पौने तीन घंटे की पदयात्रा के बाद श्री गांधी जैनाबाद फाटा के सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे। यहां पर यात्रा दोपहर बाद तक रुकी रही, इसके बाद यात्रा अपने अगले पडाव ट्रॉसपोर्ट के लिए रवाना हो गयी।

तय कार्यक्रम के अनुसार श्री गांधी की पदयात्रा सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल से दिन में साढ़े तीन बजे प्रारंभ होकर शाम सात बजे के आसपास ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेगी। यहीं पर आज की पदयात्रा का विराम रहेगा। यात्रा में शामिल सभी लोग पास ही झिरी में स्थित इंजीनियरिंग कालेज में रात्रि विश्राम करेंगे।

Related Articles

Back to top button