भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 09 फरवरी)

नयी दिल्ली, 08 फरवरी : भारत और विश्व इतिहास में 09 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1667 – रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1788 – आस्ट्रिया ने रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1801 – फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1824 – उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
1931 – भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर क़ब्ज़ा किया।
1951 – स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1973 – बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।
1979 – अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
1991 – लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।
1999 – यूगांडा में एड्स के टीके ‘अलवाक’ का परीक्षण, भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ ऑस्कर पुरस्कार हेतु नामित।
2001 – शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।
2007 – पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
2008 – प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व दीन-दुखियों के देवता बाबा आम्टे का निधन। पाकिस्तान को अमेरिकी मद की समीक्षा के लिए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया।
2009 – सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यू॰ पी॰ सरकार को नोटिस दिया।
2010 – भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।
2016 – जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।

Related Articles

Back to top button