भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 14 फरवरी)

नयी दिल्ली 13 फरवरी : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1483-मुग़ल साम्राज्य के सम्राट बाबर का जन्म।
1537-गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों से बच कर भागने के दौरान डूबने से मौत।
1556-पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में 13 वर्ष उम्र में अकबर का राजाभिषेक हुआ।
1628-शाहजहाँ आगरा की गद्दी पर बैठा।
1663-कनाडा फ़्रांस का एक प्रान्त बना।
1743-हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।
1881-भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना कोलकाता में हुईं।
1899-अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।
1912-लंदन के पास ग्रोटन शहर में पहली डीजल पनडुब्‍बी बनाई गई।
1919-पोलिस-सोवियत युद्ध आरंभ।
1920-शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी।
1924-न्यूयॉर्क में आइबीएम की स्थापना।
1933-खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला का जन्‍म।
1945-पेरू, चिली, पराग्वे और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।
1952-भारतीय जनता पार्टी की महिला राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज का जन्‍म।
1972-अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की।
1978-अमेरिका ने सऊदी अरब, मिस्र, और इसरायली को अरबों डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की।
1979-काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या।
1989-भोपाल गैस कांड की जिम्‍मेदारी यूनियन कार्बाइड में सरकार को मुआवजा देने पर राजी हुई थी।
1990-बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये।
1993-भारतीय क्रिकेट ख़िलाड़ी कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया।
1999-इम्फाल में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई।
2001-अल सल्वाडोर में 14 फरवरी को भीषण भूकंप आया, जिसके करीब 225 लोग मारे गए।
2002-उमर शेख़ ने कहा, पर्ल जीवित नहीं, किन्तु तलाश जारी।
2004-जर्मन निदेशक की ‘हेड आन’ फ़िल्म को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला।
2005-प्रसिद्ध साहित्यकार डाक्टर विद्यानिवास मिश्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु।
2007-मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन।
2008-नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का ‘सरस्वती सम्मान’ प्रदान किया गया।
2009-सानिया मिर्ज़ा ने पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया।
2010-विक्टर यानुकोयेह को यूक्रेन के राष्ट्रपति चुनावों का आधिकारिक विजेता घोषित किया गया।
2011-एक ‘डे ऑफ रेज’ ने बहरीन विद्रोह की शुरुआत को चिह्नित किया, जो अरब स्प्रिंग का हिस्सा था।
2012-कवियों, एलिजाबेथ बैरेट और रॉबर्ट ब्राउनिंग द्वारा एक-दूसरे के लिए लिखे गए प्रेम पत्र 2012 में वेलेस्ले कॉलेज और बायलर विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन प्रकाशित किए गए थे।
2013-दिवालिया वाहक, अमेरिकन एयरलाइंस और यूएस एयरवेज, अमेरिकी एयरलाइंस के नाम से व्यापार करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा एयर कैरियर बनाने के लिए विलय कर देते हैं।
2014-इटली के प्रधानमंत्री, एनरिको लेटा ने अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर घर्षण का अनुसरण करते हुए इस्तीफा दे दिया।
2017-भारत के जाने-माने अर्थशास्त्री बी.बी. भट्टाचार्य का निधन।

Related Articles

Back to top button