भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 10 दिसम्बर)

नयी दिल्ली 09 दिसम्बर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1582- फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया
1887- आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन ने बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1902- तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला।
1903- पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1947- सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
1960- हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री रति अग्निहोत्री का जन्म।
1961- सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त।
1963- अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1992- गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा की शुरूआत।
1994- यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
1998- अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1999- संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित किया।
2000- नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।
2001- भारतीय अभिनेता अशोक कुमार का निधन।
2002- अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।
2003- कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।
2004- ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
2005- कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2006- चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।
2007- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।2013- मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे पहला देश बना।
2018- भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर उर्जित पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

Related Articles

Back to top button