भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 27 दिसंबर)

नयी दिल्ली 26 दिसंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1797-उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि मिर्जा ग़ालिब का जन्म।
1861-कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
1911-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
1934-पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1937-भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म।
1939-तुर्की में आये भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
1942-परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म।
1945-वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
1949-नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
1960-फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1961-बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1965-बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म।
1968-चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।
1972-उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
1975-झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला में हुए कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
1979-सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।
2001-भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका एवं रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।
2002-‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
2004-भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
2007-रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
2008-वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।
2013- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता फ़ारुख़ शेख़ का निधन।
2020- प्रसिद्ध भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक सुनील कोठारी का निधन।

Related Articles

Back to top button