भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ चार दिसंबर)

नयी दिल्ली 03 दिसंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1748-फ्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म।
1860-गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
1888-इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म।
1910-भारत के आठवें राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण का जन्म।
1910-हिंदी सिनेमा के अभिनेता मोतीलाल का जन्म।
1919-भारत के प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का जन्म।
1952-इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
1959-भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
1962-हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का निधन।
1971-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
1971-भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
1977-मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।
1984-हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
1995-अमेरिका डेविस कप में चैंपियन बना।
2003-अशोक गहलोत 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
2004-पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड चुना गया।
2006-फिलीपींस के एक गाँव में आये तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
2008-प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
2012-सीरिया में हुए मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।

Related Articles

Back to top button