भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ : 03 अगस्त)

नयी दिल्ली 02 अगस्त : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है..
1492- ​क्रिस्टोफर कोलंबस स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ|

1749- चन्दा साहिब ने कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर, उसका अंत कर दिया।
1780- मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
1860- न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ|
1900- फायरस्टोन टायर और रबर कंपनी की स्थापना की|
1914- जर्मनी ने बेल्जियम पर हमला किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1914- पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा|
1923- अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली|
1933- मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई|
1934- एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर दिया एवं अपने को नेता घोषित किया।
1946- सांता क्लॉस भूमि, दुनिया का पहला थीमयुक्त मनोरंजन पार्क, सांता क्लॉस अमेरिका के इंडियाना में खुला|
1949- इंडोनेशिया ने युद्ध विराम की घोषणा की।
1957- अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की|
1960- पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1968- फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया|
1979- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया|
1981- फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया|
1985- बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया|
1998- मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई|
2000- ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।
2004- अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
2005- महमूद अहमदीनेझ़ाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
2006- अमेरिका ने भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देने की घोषणा की।
2007- इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा|
2007 – कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मौत।
2009- एरिक एमर्सन श्मिट ने गूगल में बने रहने के लिए एप्पल इंक से इस्तीफा दिया।
2012- महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ कार्यस्थल पर सुरक्षा विधेयक 2010 पारित।
2013- इराक में विद्रोह में कम से कम 80 लोग मारे गये।
2016- पुष्पकमल दाहाल नेपाल के 39वें प्रधानमंत्री बने।

Related Articles

Back to top button