भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 03 अक्टूबर)

नयी दिल्ली 02 अक्टूबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है।

1831-मैसूर पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा किया।
1952-ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया।
1952-ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित उपयोग का नियम समाप्त किया गया। बारह वर्षों के बाद ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक जितनी चाहें उतनी चाय पीने का हक मिला।
1977-इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। यह पहला मौका था जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया।
1978-कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
1984-भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया।
1990-चार दशक के शीत युद्ध के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए।
1992-गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।
1994-भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
1995-चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।
1999-आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
2002-नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देनी की सिफ़ारिश की गई।
2003-पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।
2004-लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
2011-विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त ब्रितानी टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अमेरिका के डोनल्ड यंग को हराकर एटीपी थाईलैंड ओपन का एकल खिताब जीत लिया।
2011-पेंटर बाबू के नाम से चर्चित पाकिस्तानी चित्रकार वसील ने दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश देने के लिए अपने खून से महात्मा गांधी का चित्र बनाया।
2018-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ प्रदान किया गया।
2020-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में दस हजार फुट की ऊंचाई पर निर्मित ‘अटल सुरंग’ का उद्घाटन किया।

Related Articles

Back to top button