भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 17 अक्टूबर)

नयी दिल्ली 17 अक्टूबर: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1870- कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
1904- बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।
1907- पहला वाणिज्यिक वायरलेस टेलीग्राफ अटलांटिक महासागर के ऊपर भेजा गया।
1918- युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र घोषित किया।
1931- अमेरिकी गैंगस्टर अल कैपोन को इनकम टैक्स चोरी के पांच मामलों में दोषी ठहराया गया।
1935- भारतीय धावक, एथलीट मिल्खा सिंह का जन्म।
1941- द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
1955- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का जन्म।
1956- इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ।
1956- महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सेला मैदान परमाणु ऊर्जा स्टेशन का औपचारिक उद्घाटन किया।
1960- इक्वाडोर के क्विटो शहर के पास एक बस दुर्घटना में 34 लोगों की मौत।
1962- कनाडा के एडमोंटन शहर ने नगरपालिका चुनाव आयोजित।
1979- मदर टेरेसा को उनके काम और समर्थन के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
1970- भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले का जन्म।
1972- पंजाब के मुुख्यमंत्री और हास्य अभिनेता भगवंत मान का जन्म।
1998- नाइजीरिया के जेसी शहर में एक पाइप लाइन विस्फोट से 1,082 मौत हो गयी।
2003- चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।
2006- रोम में दो मेट्रो ट्रेनों के टकराने से कम से कम दो लोगों की मौत और लगभग 120 अन्य घायल हो गये।
2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्ट्रो को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने का प्रयास किया।
2013- लिथुआनिया, सऊदी अरब, चाड, चिली और नाइजीरिया को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दो साल के कार्यकाल के लिए चुना।
2014- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सेनेगल को इबोला वायरस से मुक्त बताया गया।

Related Articles

Back to top button