भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 22 अगस्त)

नयी दिल्ली 21 अगस्त : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-

1320- गाजी मलिक ने नसीरुद्दीन खुसरो को पराजित किया।
1707- स्वीडन और प्रशिया ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1848- अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1849- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से हवाई हमला किया।
1894- दक्षिण अफ्रीका के नटाल में महात्मा गांधी ने नटाल इंडियन कांग्रेस का गठन किया।
1921- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
1924- हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यंगकार हरिशंकर परसाई का जन्म।
1955- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी का जन्म।
1969- अमेरिका में समुद्री तूफान में 255 लोगों की मौत।
1978- केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का निधन।
1979- राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की।
1996- मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई किया गया।
2007- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एंडेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा।
2007- मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने सिवा क्षेत्र में करीब 20 लाख वर्ष पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया।
2014- ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद यू. आर. अनंतमूर्ति का निधन।
2018- राही सरनोबत ने एशियाई खेलों में 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

Related Articles

Back to top button