भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 28 जुलाई)

नयी दिल्ली, 27 जुलाई : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1586- सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।
1741- कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1742- प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1821- पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1858- उंगलियों के निशान को पहचान का बेहतर जरिया बताने वाले सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म।
1866- अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
1914- प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत।
1914- एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया।
1925- हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म। इसी दिन विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
1976- चीन में 8.3 की तीव्रता वाले भूकंप से लाखों लोगों की मौत।
1979- चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
1995- वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
2001- पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।
2005- सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।
2005- आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया।
2012- दक्षिण अफ्रीका के कैमरून वैन डेर बुर्ग ने पुरुषों के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
2016- भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का निधन।
2017- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेता इंद्र कुमार का निधन।
2017- पाकिस्तान के प्रधान मंत्री, नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें जीवन भर के लिए अयोग्य घोषित किया।

Related Articles

Back to top button