भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 21 अगस्त)

नयी दिल्ली 20 अगस्त : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-

1790- जनरल मीडोस नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा किया।
1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1931- शास्त्रीय संगीत की विशिष्ट प्रतिभा पंडित विष्णु दिगंबर का निधन।
1938- इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगाया गया।
1944- अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर बैठक की।
1959- हवाई अमेरिका के 50वें प्रांत रूप में अस्तिव में आया।
1963- बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा।
1968- चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो ने पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा।
1972- भारत में वन्यजीव संरक्षण कानून को मंजूरी।
1997- पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।
1986- कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस से 2000 लोगों की मौत।
1988- भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।
2003- संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
2005- बंगलादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
2006- भारत रत्न, शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का निधन।
2006- इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इनकार किया।
2008- मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
2008- श्रीनगर और ‘पाकिस्तान के कब्जेे वाले कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर शुरू।
2012- अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की मौत।
2014- राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।
2016- ब्राजील के रियो डी जेनेरो में 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का समापन समारोह हुआ था।

Related Articles

Back to top button