भारत

आज का इतिहास (प्रकाशानार्थ 13 नवंबर)

नयी दिल्ली 12 नवंबर : भारत एवं विश्च इतिहास में 13 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है।

1898-काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।
1945-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियरंजन दासमुंशी का जन्म।
1950-तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
1968-हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री जूही चावला का जन्म।
1968-पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।
1971-अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचा।
1975-विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।
1985-पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।
1997-सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
1998-चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
2004-अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
2007-फिलीपीन्स के संसद के दक्षिणी हिस्से में विस्फोट में एक सांसद समेत चार लोगों की मौत।
2008-असम गण परिषद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
2009-झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगो का अपरहण कर लिया।
2013-तिब्ब्त में वैज्ञानिकों ने मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे पुरानी बड़ी बिल्ली के जीवाश्म की खोज की।

Related Articles

Back to top button