भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 14 नवंबर)

नयी दिल्ली 13 नवंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1681-ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।

1889-भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म।
1922-ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
1948-प्रिंस चार्ल्स का जन्म। वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं।
1967-भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का निधन।
1973-ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
2002-चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2006-भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
2007-डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।
2008-पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन।
2009-मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतरने के कारण छह यात्रियों की मौत।
2010-भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मीचंद जैन का निधन।

Related Articles

Back to top button