भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 27 नवंबर)

नयी दिल्ली, 26 नवंबर : भारत एवं विश्व से इतिहास में 27 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-

1095- पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।

1795- पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।

1815- पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।

1895- अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की।

1912- अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

1947- पेरिस में पुलिस ने कम्युनिस्ट समाचार-पत्र के कार्यालय पर कब्जा कर लिया।

1953- अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का की आयु में निधन हुआ।

1967- फ्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाजार की कोशिशों का विरोध करेंगे।

1975- गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

1995- मिस वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।

2004- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।

2007- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।

2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेशदेश का पहला राज्य बना।

Related Articles

Back to top button