उत्तर प्रदेश

जौनपुर से 12 न्यायाधीशों का हुआ तबादला

जौनपुर, 21 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 12 न्यायाधीशों का स्थानांतरण गैर जनपदों के लिए हो गया है, जबकि गैर जनपदों से 14 न्यायाधीश जौनपुर आ रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ अशोक कुमार यादव का गोरखपुर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सुश्री शिवानी रावत का बाराबंकी, अपर सिविल जज जू डि सुश्री इसिका सिंह मथुरा , अपर सिविल जज जू डि मनु गुप्ता रायबरेली ,अपर सिविल जज जू डि श्रीमती मोनिका मिश्रा बिजनौर , अपर सिविल जज जू डि शुभम झांसी , अपर सिविल जज जू डि देवेश कुमार यादव रायबरेली, अपर सिविल जज जू डि अंकुर चौधरी बुलंदशहर , अपर सिविल जज जू डि हिमांशु वर्मा द्वितीय शामली, सिविल जज जू डि सुश्री पियुसिका तिवारी हाथरस, अपर सिविल जज जू डि दिनेश कुमार दिवाकर शाहजहांपुर और अपर सिविल जज जू डि प्रवीन कुमार यादव रामपुर जिले में भेजे गए हैं।

जौनपुर के लिए गैर जिलों से आने वालों में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार यादव प्रथम का खीरी लखीमपुर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो शारिक सिद्दीकी बदायूं से , सिविल जज सी डि /ए सी जे एम सुश्री शिल्पी चौहान शाहजहांपुर से, अपर सिविल जज (जू डि) सुश्री शिप्रा सीतापुर से, अपर सिविल जज (जू डि) सुश्री निशा अली सहारनपुर से, अपर सिविल जज (जू डि) सुश्री सुधा शर्मा शामली से, अपर सिविल जज (जू डि) अशीशानंद शाहजहांपुर से, अपर सिविल जज (जू डि) ललित कुमार एटा से, अपर सिविल जज (जू डि) शान्तनू सिंह बदायूं से, अपर सिविल जज (जू डि) सुश्री अन्नपूर्णा बिजनौर से, अपर सिविल जज (जू डि) सुश्री प्रगति रघुवंशी अमरोहा से, अपर सिविल जज (जू डि) हरिकृष्ण रस्तोगी गौतमबुद्ध नगर से, अपर सिविल जज (जू डि) रिशभ चतुर्वेदी कन्नौज से और अपर सिविल जज (जू डि) सुश्री शिवांगी त्रिपाठी रायबरेली से जौनपुर आएगी।

Related Articles

Back to top button