उत्तर प्रदेश

अखिलेश दिल्ली रवाना,नीतिश से होगी मुलाकात

लखनऊ 06 सितंबर : वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों को लामबंद करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से मिलने के लिये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर दिल्ली रवाना हो गये। उनकी आज शाम ही नीतिश से मुलाकात की संभावना है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री यादव लखनऊ से दिल्ली के लिये आज दोपहर रवाना हाे चुके हैं। उनकी आज शाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के साथ मुलाकात होने के आसार हैं। श्री यादव नीतिश के आमंत्रण पर दिल्ली गये हैं। दोनो नेताओ के बीच यह निजी मुलाकात है जिसमें विपक्ष की एकता को लेकर विचार विमर्श किया जायेगा।

उन्होने बताया कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का इस बैठक में भाग लेने का कोई विचार नहीं है हालांकि नीतिश कुमार सपा संरक्षक से मिलने उनके नई दिल्ली स्थित आवास जा सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के लिहाज से दोनो नेताओं के बीच मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है जिसने 2019 के चुनाव में पांच सीटों में जीत हासिल की थी।

Related Articles

Back to top button