उत्तर प्रदेश

भूपेन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया

लखनऊ/नई दिल्ली, 25 अगस्त : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।

वह निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय की मीडिया इकाई ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा सिंह को यह दायित्व सौंपे जाने की जानकारी दी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सिंह को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।

Related Articles

Back to top button