उत्तर प्रदेश

शामली में धूमधाम से मनायी गयी नेताजी और बाल ठाकरे की जयंती

शामली 23 जनवरी : उत्तर प्रदेश के शामली में आजाद हिन्द फौज के संस्थापक महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी व हिन्दू ह्रदय सम्राट बाल ठाकरे की जयंती सोमवार को पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मनायी गयी।

इस अवसर पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने नेताजी व बाल ठाकरे की वेशभूषा पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। श्रीराम लखन सेवा समिति व विश्व हिंदू महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

जानकारी के अनुसार आजाद हिन्द फौज के नायक व महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस व बाल ठाकरे की जयंती सोमवार को जिलेभर में धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर कई स्थानों पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। शहर के सुभाष चौंक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर श्रीराम लखन सेवा समिति एवम विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवन पर प्रकाश डाला।
वहीं क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने शिवसेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आहूति की गई।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधालय निरीक्षक सरदार सिंह, विश्व हिन्दू महासंघ के मंडल प्रभारी पंकज वालिया, श्रीराम लखन सेवा समिति के संस्थापक सदस्य अवनीश संगल, अध्यक्ष संजय ऐरन, यशपाल पँवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, क्रांतिकारी शालू सैनी रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा व सचिन जैन ने किया।

Related Articles

Back to top button