अन्य राज्य

हैदराबाद में तीन लड़कियां लापता

हैदराबाद, 22 फरवरी : हैदराबाद में सिकंदराबाद क्षेत्र के तिरुमालागिरी में जन्मदिन की पार्टी मनाने गयी तीन लड़कियां मंगलवार शाम से लापता हो गयी।

पुलिस ने बताया कि 9वीं कक्षा की छात्रा मारिया का मंगलवार को उनका जन्मदिन था। मारिया दो सहेलियों हसीना और अखिना के साथ शाम को जन्मदिन मनाने के लिए अपने घर से निकली। लेकिन तीनों लड़कियां रात तक अपने घर नहीं पहुंची तो उनके माता-पिता ने उनके बारे में पूछताछ की और देर रात तिरुमालागिरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लड़कियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button