उत्तर प्रदेश

‘यह घर राहुल का है’ की पट्टिका पहन कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अमेठी 28 मार्च: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद मुखर कांग्रेस ने यहां ‘यह घर राहुल का है’ की पट्टी पहन कर प्रदर्शन किया।

जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने ने न्याय पंचायत स्तर पर प्रदर्शन करने की घोषणा की। सिंघल ने कहा कि प्रजातंत्र की हत्या की जा रही है। जिस तरीके से पहले राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा फिर संसद की सदस्यता ले ली गई और अब उन्हें घर खाली करने की नोटिस दी जा रही है। यह सब इतनी जल्दी क्यों हो रहा है।

उन्होने कहा कि सरकार को राहुल गांधी से इतना डर क्यों लग रहा है। श्री गांधी ने तो जनता के कुछ सवाल ही तो पूछे है। उस सवाल से सरकार क्यो घबराई हुई है। अमेठी का एक एक घर राहुल गांधी का घर है। हम सब अमेठी वासी राहुल गांधी के साथ है। इस तरीके से जो सरकार द्वेष पूर्ण ढंग से कार्य कर रही है वह ठीक नही है। पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है। अब गांव गांव न्याय पंचायत स्तर पर प्रदर्शन होगा।

Related Articles

Back to top button