उत्तर प्रदेश

मतदाता सूची में हेराफेरी लोकतंत्र के लिये घातक : पटेल

शाहजहांपुर 05 मई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निकाय चुनाव के दौरान मतदाता सूची में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार का यह प्रयास लोकतंत्र के लिये घातक है।

श्री पटेल ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव मतदाता सूची में हेरा फेरी की जा रही है जो लोकतंत्र के लिए घातक है। यह सिर्फ सपा का आरोप नहीं है बल्कि देश की सभी पार्टियां कहती है कि भाजपा मतदाताओं को मतदान करने से वंचित करने के लिए मतदाता सूची से हेरा फेरी करती है। मतदाताओं को मतदान नही करने देती ,प्रशासनिक बल का दुरुपयोग करती है। सपा ने हर चुनाव में चुनाव आयोग से शिकायत की। जहां भी समाजवादी पार्टी का मतदाता है उसको मतदाता सूची से मिनिमाइज कर दिया जाता है। भाजपा हेरा फेरी करके चुनाव जीतती है कभी भी जनता से चुनाव नही जीता।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बयान पर पलटवार करते हुये उन्होने कहा कि एक डिप्टी सीएम कहता है कि नगर पंचायत ,नगर पालिका और नगर निगम सभी सौ प्रतिशत जीतेगे। मुखमंत्री कहते है पूरे उत्तर प्रदेश को जीत रहे है वहीं एक उपमुख्यमंत्री कहता है कि 75 फीसदी हमारा बाकी विपक्ष का। इन बयानों में स्वयं इतना अंतर है तो समझ लीजिए कि जनता इनकी बातों पर कितना ध्यान दे रही है।

श्री पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी इतना जानती है कि इस बार निकाय चुनाव में भाजपा को पछाड़ेगी। जहां जहां नगर निकाय में भाजपा का कब्जा है उन सबको जीतेगी।

Related Articles

Back to top button