उत्तर प्रदेश

किसानों की आय दोगुना करने के लिये प्रतिबद्ध है सरकार: विनय गौड़

देवरिया,04 सितम्बर: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री और विधायक विनय गौड़ ने देवरिया में रविवार को एक बैठक में कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिये प्रतिबद्ध है और उसके लिये काम किया जा रहा है।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने यहां बताया कि भाजपा किसान मोर्चा देवरिया की वर्तमान कार्यकारणी के एक वर्ष पूरे होने पर 9 सितम्बर से 15 सितम्बर तक जनपद में आयोजित होने वाले एक साल बेमिसाल उत्सव कार्यक्रम के लिये किसान मोर्चा की जिला बैठक और-चौरी कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गौड़ ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा ने पिछले एक वर्ष में किसानों के बीच जाकर सरकार की योजनाओ को बताया है, गांव-गांव चौपाल के माध्यम से सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसान भाइयों को पहुंंचाया है।इसके तहत किसानों की दशा को और बेहतर बनाने के लिये सरकार कटिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button