उत्तर प्रदेश

बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी को मातृ शोक

सहारनपुर, 01 जनवरी : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में बजरंग दल मेरठ प्रांत के संयोजक विकास त्यागी की मां बाला देवी का रविवार को साढ़े सात बजे निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थी।

देवबंद के गांव बास्तम में श्री त्यागी की मां का आज सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गांव बास्तम में आज दोपहर किया गया। उनके इकलौते पुत्र विकास त्यागी ने मुखाग्नि दी।

श्री त्यागी के पिता चंद्रहास त्यागी का निधन 2014 में हो गया था। परिजनों के मुताबिक बालादेवी स्वस्थ थी और अाज सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी सांसे थम गई।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय नेता एवं प्रवक्ता विनोद बंसल ने श्रीमती बाला त्यागी के निधन पर गहरा शोक जताया और शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। श्रीमती बाला त्यागी के अंतिम संस्कार के समय भारतीय किसान संघ के प्रांतीय संयोजक श्यामवीर त्यागी, पश्चिम प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य शिवराज सिंह रोड, भारतीय किसान संघ के कार्यालय प्रभारी कुलदीप सैनी, बजरंग दल के प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख कपिल मोहडा, बजरंग दल के विभाग संचालक मोंकित राणा, भाजपा के जिला मंत्री पंकज त्यागी समेत संघ और भाजपा के सैकडों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button