उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: पूर्व बसपा एमएलसी इकबाल ,भगोड़ा घोषित

सहारनपुर, : जनवरी। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की अदालत ने 50 हजार का ईनामी और कई मामलों में फरार खनन माफिया पूर्व बसपा एमएलसी इकबाल को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।

एसएसपी डा. विपिन टाडा ने आज बताया कि कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करने पर इकबाल के खिलाफ थाना मिर्जापुर में दरोगा सुनील कुमार ने दो मुकदमे दर्ज किए है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इकबाल की संपत्तियों की जल्द कुर्की की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में इकबाल को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ और लंबे समय से फरार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button