उत्तर प्रदेश
बुलंदशहर में पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में छह लोग घायल
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2023/01/201902asia_india_main.webp?resize=780%2C470&ssl=1)
बुलंदशहर 19 जनवरी : उत्तर प्रदेश के जिले में गुरूवार को बुलंदशहर में पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष एक महिला सहित छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस प्रवक्ता आज यहां बताया कि सिकन्द्राबाद के सिरोधन गाँव में एक ही स्थान पर पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।