भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 08 सितंबर)

नयी दिल्ली 07 सितंबर : भारतीय और विश्व इतिहास में 08 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1320- गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
1553- ब्रिटेन के लिचफिल्ड शहर की स्थापना हुई।
1563- मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1664- नीदरलैंड की सेनाओं ने अंग्रेजों को न्यू एमस्टर्डम (मौजूदा न्यूयॉर्क) सौंपा।
1689- चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क संधि पर हस्ताक्षर किए।
1831- विलियम चतुर्थ ब्रिटेन की गद्दी पर बैठे।
1900- टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
1926- संगीतकार और फिल्म निर्माता भूपेन हजारिका का जन्म।
1933- मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोंसले का जन्म।
1942- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
1946- बुल्गारिया ने राजशाही का अंत किया।
1951- जापान ने 48 देशों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1952- जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हस्ताक्षर किये।
1960- देश के जाने माने राजनीतिज्ञ और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।
1962- चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।
1982- जम्मू-कश्मीर के क्रांतिकारी नेता शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला का निधन।
1966- संयुक्त राष्ट्र के शिक्षा और सांस्कृतिक विभाग यूनेस्को ने पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया।
1991- मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
2001- बंगलादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाया।
2006- महाराष्ट्र का मालेगांव में सीरियल ब्लास्ट 37 लोगों की मौत हुई,100 से ज्यादा लोगों घायल हुए।
2008- प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देने की घोषणा की।
2016- नासा ने ओएसआईआरआईएस-आरईएक्स लॉन्च किया।

Related Articles

Back to top button