उत्तर प्रदेश

2024 में दिखायेंगे लोकतंत्र की ताकत: अखिलेश

फिरोजाबाद 30 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अर्थव्यवस्था को बदहाल किये जाने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि युवा शक्ति की बदौलत उनकी पार्टी 2024 में भारी जीत के लिये रणनीति के तहत काम कर रही है।

श्री यादव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा “ बुनियादी समस्याओं से लोगों को भटकाया जा रहा हैंं। अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जब देश की अर्थव्यवस्था खराब है ताे कब उद्योगपति कैसे निवेश कर पाएंगे शेयर मार्केट बराबर नीचे जा रहा है। एलआईसी और एसबीआई का पैसा डूब रहा है किसको को दोषी मानकर सरकार कार्रवाई करेगी।

रामचरितमानस के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के सवाल पर उन्होने कहा “ मैं सभी भगवान को मानता हूं। रामचरितमानस का सवाल समय आने पर सदन में उठाऊंगा।”

उन्होने कहा कि संगठन के माध्यम से जनता के हर समुदाय तक अपनी बात पहुंचायेंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे। समाजवादी पार्टी का अपना सिद्धांत है और रास्ता है। हमे अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। 2024 के चुनाव पार्टी पूरी तरह तैयार है। हमने मैनपुरी में दिखा दिया। हम किसान और नौजवान को खुशहाल देखना चाहते हैं। फिरोजाबाद क्षेत्र भी समाजवादी क्षेत्र है। भविष्य में भी यहां से पूरा समर्थन मिलेगा मैनपुरी के चुनाव में भी फिरोजाबाद के लोगों ने बहुत समर्थन सहयोग दिया है।

इन्वेस्टर सम्मिट 2023 के एक सवाल पर श्री यादव ने कहा कि सरकार विदेशों निवेश नहीं मिलने पर अब जिले जिले में निवेश के लिए प्रयास कर रही है। आखिर ऐसे हालात में कौन उद्योगपति निवेश करना चाहेगा। उन्होने कहा कि

उन्होंने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना से पीछे हट रही है आने वाले निकाय चुनावों में भी समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।

Related Articles

Back to top button