राज्य

धनखड़ ने झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 15 नवंबर     उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं दी है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय से बुधवार को जारी एक संदेश के अनुसार श्री धनखड़ ने कहा है कि झारखंड सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य है।

यह अपने रंग-बिरंगे त्योहारों, हरी भरी घाटियों और मनोरम दृश्यों तथा लहलाते झरनों के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कहा, ‘जोहार झारखंड। झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की समृद्धि और निवासियों की प्रसन्नता के लिए हार्दिक कामनाएं।’

Related Articles

Back to top button