खेल

आकांक्षा ने 40 किग्रा भार वर्ग में बनाया राष्ट्रीय रिकार्ड

गाजियाबाद 28 अक्टूबर : महाराष्ट्र की भारोत्तोलक आकांक्षा व्यवाहरे ने 40 किग्रा भारवर्ग में एक नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है।

खेलो इंडिया नेशनल रैकिंग महिला भारोत्तोलन टूर्नामेंट के दूसरे चरण में शुक्रवार को आकांक्षा ने यह इतिहास रचा। उन्होने 60 किग्रा भार उठाकर अपने मौजूदा स्नैच राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर बनाया जबकि क्लीन एंड जर्क में 71 किग्रा का भार उठाया। इस तरह उन्होने कुल 131 किग्रा का भार दर्ज किया। आकांक्षा ने 40 किग्रा यूथ गर्ल्स वर्ग में भाग लिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू शुक्रवार को पहले दिन उद्घाटन समारोह में मौजूद थीं। मीराबाई ने कहा, “ लीग बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कई लड़कियां भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यहां किया गया प्रदर्शन भविष्य में सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

राष्ट्रीय खेल 2022 स्वर्ण पदक विजेता ने कहा “ खेलो इंडिया युवा खिलाड़ियों के लिये बड़ा मंच है। प्रतियोगिता में कई लड़कियां बहुत अच्छा कर रही हैं। प्रतियोगिता के परिणामों से पता चलेगा कि आने वाले सालों में भारोत्तोलन में देश को कौन गौरवान्वित करेगा।”

मीराबाई ने इस साल की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट के पहले चरण में स्वर्ण पदक जीता था।

Related Articles

Back to top button