![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/08/07anand1.jpg?resize=670%2C413&ssl=1)
चेन्नई, 07 अगस्त :रूस के आर्केडी ड्वोर्कोविच रविवार को शतरंज ओलंपियाड के दौरान ममल्लपुरम में हुए चुनावों में पुनः अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के अध्यक्ष चुने गये, जबकि भारत के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
फिडे ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, “आर्केडी ड्वोर्कोविच को 16 के मुकाबले 157 मतों के साथ अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया। विश्वनाथन आनंद नए फिडे उपाध्यक्ष हैं।”
आनंद से पहले फ्रांस के ग्रैंडमास्टर बकर कोएटली फिडे उपाध्यक्ष थे।