भारत

राष्ट्रपति कोविंद के सम्मान में विशेष विदाई भोज का आयोजन किया प्रधानमंत्री मोदी ने

नयी दिल्ली 22 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में आज रात्रि भोज का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित श्रीमती द्रौपदी मूूर्म भी शामिल हुई।

आज का यह आयोजन इस अर्थ में विशिष्ठ था कि इसमें तथाकथित लूटियन्स दिल्ली की भीड़ नहीं थी जो ऐसे आयोजन में पहले दिखा करती थी। आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का अच्छा खासा प्रतिनिधित्व था। इसमें पद्म पुरस्कार से सम्मानित अनेक विभूतियां के साथ आदिवासी समुदाय के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बाद में टि्वटर पर कहा ”मैंने राष्ट्रपति काेविंद जी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया।
श्रीमती द्रौपदी मूर्म जी , वैंकेया जी और मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इसमें उपस्थित थे। हमें इस भोज में जमीनी स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले कई लोगों , पद्म पुरस्कारों से अलंकृत व्यक्तियों , आदिवासी समुदाय के नेताओं और अन्य लोगों का स्वागत कर प्रसन्नता हुई।

श्री मोदी ने इस टि्व्ट के साथ भोज की कई तस्वीरें भी साझा की। एक तस्वीर में वे आदिवासी समुदाय के नेताओं से बातचीत कर रहे है।

राष्ट्रपति श्री कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हाे रहा है।

Related Articles

Back to top button