मध्य प्रदेश

शिवराज आज दिल्ली यात्रा पर

भोपाल, 30 अगस्त : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली यात्रा पर रहेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट करेंगे। श्री चौहान की श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद उनसे यह पहली आधिकारिक भेंट है।

इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और आर के सिंह से भेंट कर प्रदेश से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।

शासकीय मुलाकातों के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री देर रात भोपाल वापस आएंगे।

Related Articles

Back to top button