खेल

चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हुए तजिंदरपाल सिंह तूर

नयी दिल्ली, 23 जुलाई : भारत के शीर्ष शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर चोट के कारण बर्मिंघम में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गये हैं। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एएफआई के अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने यहां जारी बयान में कहा, “भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की चयन समिति ने शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह को उनकी चोट के कारण बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर रखने का निर्णय लिया है।”

उन्होंने कहा कि तूर ने विश्व चैंपियनशिप में भी हिस्सा नहीं लिया था। चयन समिति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उनकी फिटनेस और प्रदर्शन पर गहन बातचीत के बाद उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर रखने का फैसला लिया है।

Related Articles

Back to top button