खेल

क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं निखत ज़रीन

बर्मिंघम, 31 जुलाई : भारत की शीर्ष मुक्केबाज़ निखत ज़रीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को मोज़ाम्बीक की हेलेना इस्माईल बागाओ को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।

विश्व चैंपियन निखत ने 48-50 किलो लाइट फ्लाईवेट के राउंड ऑफ 16 में हेलेना को नॉकडाउन से मात दी। अब निखत भारत के लिये मुक्केबाज़ी में पदक सुनिश्चित करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

Related Articles

Back to top button