भारत

ईपीएफओ ने जून में 18.36 लाख अंशधारक जोड़े

नयी दिल्ली 20 अगस्त : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जून-2022 में 18.36 लाख अंशधारक जोड़े हैं जो इससे पिछले महीने मई की तुलना में 9.21 प्रतिशत अधिक है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय शनिवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि जून, 2022 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 5.53 लाख अंशधारकों की वृद्धि दर्ज की है।

मंत्रालय ने कहा है कि जून माह के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में सर्वाधिक अंशधारक‌ जोड़े गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार आलोच्य माह में महिला अंशधारकों का नामांकन बढ़कर 4.06 लाख हो गया है, जो पिछले महीने के 3.43 लाख से बढ़कर 18.37 प्रतिशत ज्यादा है। संगठित क्षेत्र में महिला कार्यबल की भागीदारी पिछले 12 महीनों में सबसे अधिक रही है। रोजगार में महिलाओं का हिस्सा मई 2022 में 20.37 प्रतिशत से बढ़कर जून 2022 में 22.09 प्रतिशत हो गया है।

Related Articles

Back to top button