खेल
सत्यन ने जीता अपना पहला एकल राष्ट्रमंडल पदक
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2022/08/800px-Sathiyan_CWG_2018.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
बर्मिंघम, 08 अगस्त : भारत के नंबर एक टेबल टेनिस खिलाड़ी सत्यन ज्ञानसेकरन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सोमवार को इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
सत्यन ने ड्रिंकहॉल को कांस्य पदक मैच में 11-9, 11-3, 11-5, 8-11, 9-11, 11-9 से मात दी। यह राष्ट्रमंडल खेलों में सत्यन का पहला एकल पदक है।
सत्यन पहले तीन गेम जीतने के बाद ड्रिंकहॉल से अगले तीन गेम हार गये और मैच निर्णायक गेम में चला गया। सातवें गेम में सत्यन 7-1 की बढ़त हासिल करने के बाद थोड़ा लड़खड़ाये और मैच 9-9 की बराबरी पर आ खड़ा हुआ, मगर उन्होंने संयम बनाए रखा और अंततः अपने एकल करियर का पहला राष्ट्रमंडल पदक जीता।
वह बर्मिंघम 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम में भी शामिल थे।