राज्य

तेलंगाना में 13 नए राजस्व मंडल का गठन

हैदराबाद 27 सितम्बर : तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को राज्य में तत्काल प्रभाव से 13 नये राजस्व मंडल का गठन कर दिया।

इस संदर्भ में सोमवार की रात एक सरकारी आदेश जारी किया गया और कहा गया कि नये राजस्व मंडल का गठन करने के संदर्भ में एक माह पहले अधिसूचना जारी की गई थी और जनमत प्राप्त किया गया था। लोगों की ओर से कोई आपत्ति नहीं मिलने पर सरकार ने नए राजस्व मंडल के लिए सरकारी आदेश जारी कर दिया है।

ये नए मंडल येंडापल्ली, भीमाराम, जगित्याल जिला, निजामपेट, संगारेड्डी जिला, गट्टुपल, नलगोंडा जिला, सिरोले और इनुगुर्थी, महबूबाबाद जिला, अकबरपेट, भुम्पल्ली, कुकुनुरुपल्ली, सिद्दिपेट जिला, डोंगली, कामारेड्डी जिला, कौकुंटला, महबूबनगर जिला, अलूर, डोनकेश्वर और सलुरा, निजामाबाद जिला हैं।

Related Articles

Back to top button