राज्य

अदिति ने गोल्फ व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता रजत

हांगझोउ 01 अक्टूबर  भारत की शीर्ष गोल्फर अदिति अशोक ने रविवार को एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में अदिति पिछले चार दिनों में खेले गए महिला व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अधिकांश समय तक स्वर्ण पदक स्पर्धा में बनी हुई थीं लेकिन आज वह प्रदर्शन को जारी नहीं रख सकी। वह 16वें होल पर डबल बोगी के कारण वह पीछे हो गईं और उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

अदिति ने आज के दिन की शुरुआत टॉप पोजिशन पर रहते हुए की थी, लेकिन थाईलैंड की युबोल अर्पिचया ने धैर्य बनाए रखा और पोल पोजीशन पर पहुंच कर स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं दक्षिण कोरिया की ह्युनजो यू को कांस्य पदक मिला।

इस रजत पदक के साथ ही अदिति अशोक एशियाई खेलों में गोल्फ पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

Related Articles

Back to top button