राज्य

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने दुर्गा पूजा, दशहरा की बधाई दी

ईटानगर, 04 अक्टूबर : अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बीडी मिश्रा ने दुर्गा पूजा और दशहरा के शुभ अवसर पर राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई दी है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उत्सव लोगों में धार्मिकता, न्याय, सदाचार और गरिमा की भावना का संचार करेगा।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दशहरा और दुर्गा पूजा पूरे देश में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि दशहरा दस सिर वाले राक्षस रावण पर विष्णु के सातवें अवतार, भगवान राम की जीत का प्रतीक है। यह रावण के लंका के लोगों के उत्पीड़न को खत्म करने के लिए किया गया था।

उन्होंने कहा इसी तरह दुर्गा पूजा नारी शक्ति का सम्मान है और भ महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत का प्रतीक है। यह धर्म की पुर्नस्थापना के लिए किया गया था।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, “ इस खुशी के अवसर पर, मैं अरुणाचल प्रदेश के अपने सभी प्यारे लोगों से राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए अपना योगदान देने का आह्वान करता हूं।”

Related Articles

Back to top button