राज्य
धनखड़ ने दी नूआखाई की शुभकामनाएं

नई दिल्ली 20 सितंबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को नूआखाई की शुभकामनाएं दी है।
उपराष्ट्रपति सचिवालय में बुधवार को यहां जारी एक संदेश में बताया कि श्री धनखड़ ने किसानों को धान की फसल की कटाई से संबंधित पर्व नूआखाई की शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि हमारे अन्नदाता किसान धान की कटाई के उपलक्ष्य में इस त्योहार की खुशी मनाते हैं। यह पर्व हमें, आपसी भाईचारे, प्रेम और समाजिक सौहार्द का संदेश देता है।
श्री धनखड़ ने कहा, “ नूआखाई के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। इस पावन अवसर पर मैं देश के सभी किसान भाइयों की समृद्धि और देश की उन्नति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।