राज्य

मुलायम सिंह यादव के निधन पर धर्मपाल सिंह ने जताया दुख

लखनऊ, 10 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन महासचिव (उप्र) धर्मपाल सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

सिंह ने ट्वीट कर कहा, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ राजनेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों तथा समर्थकों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति दें।”

गौरतलब है कि श्री यादव का आज सुबह दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे ओर बीमार होने के कारण पिछले कुछ दिनों ने मेदांता अस्ताल में भर्ती थे।

Related Articles

Back to top button